उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून शिक्षा हिल दर्पण

मनमानी फीस पर रोक…स्कूल बस- वैन में पहली बार सख्ती, जानें नियम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अब स्कूल बस और वैन का किराया तय होगा और स्कूल संचालक मनमाना शुल्क वसूल नहीं सकेंगे। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की कुल्हान मुख्यालय में हुई बैठक में पहली बार स्कूल वाहनों के किराए को निर्धारित करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया।

स्कूल बस के लिए दूरी के आधार पर मासिक किराया 2200 रुपये से 3700 रुपये तक होगा, जबकि स्कूल वैन या मैक्सी कैब का किराया 2100 रुपये से 3500 रुपये तक रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में इस किराए में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की छूट दी गई है। गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियों में भी अभिभावकों को किराया देना होगा, लेकिन इस दौरान 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 26 मदरसों को मिली मान्यता... CM धामी ने किया बड़ा ऐलान

बैठक में परिवहन सचिव और आयुक्त बृजेश कुमार संत की अध्यक्षता में गठित मेहरा कमेटी की रिपोर्ट पेश की गई। कमेटी ने बस और छोटे वाहनों के खरीद, रखरखाव और संचालन पर आने वाले खर्चों का अध्ययन कर सुझाव दिए थे, जिन्हें एसटीए ने मंजूरी दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता... छह जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम; JCB-मैनपावर तैनात

दूरी के अनुसार किराया इस प्रकार तय किया गया है:

स्कूल बस: 1–10 किमी: ₹2200, 10–20 किमी: ₹2700, 20–30 किमी: ₹3200, 30 किमी से अधिक: ₹3700

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन... विरोध के बीच गरजा बुलडोजर, मौके पर भारी फोर्स

स्कूल वैन/मैक्सी कैब: 1–10 किमी: ₹2100, 10–20 किमी: ₹2500, 20–30 किमी: ₹3000, 30 किमी से अधिक: ₹3500

स्कूल प्रबंधन तय शुल्क से अधिक राशि नहीं वसूल पाएंगे। इसका उल्लंघन करने पर स्कूल के वाहन का परमिट निलंबित या निरस्त किया जा सकता है। प्रत्येक भुगतान की रसीद अभिभावकों को देना अनिवार्य है और एडवांस शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में