उत्तर प्रदेश अजब- गजब क्राइम राष्ट्रीय हिल दर्पण

दिखाई 20 साल की बेटी… ब्याह दी विधवा मां! 25 साल बड़ी दुल्हन देख दूल्हा हैरान

खबर शेयर करें -

एक अजीब और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक दूल्हे को उसकी शादी में धोखा दिया गया। दूल्हे को जिस लड़की के बारे में बताया गया था, वह 20 साल की थी, लेकिन शादी में उसे 45 साल की विधवा मां से ब्याह करवा दिया गया। उम्र में 25 साल बड़ी दुल्हन को देखकर दूल्हा पूरी तरह से चौंक गया। अब उसने इस धोखाधड़ी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है, जहां एक युवक ने अपनी सगी भाभी और बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि उसके भाई और भाभी ने मिलकर उसे धोखा दिया। उसका आरोप है कि दोनों ने उसकी शादी एक लड़की से कराने के नाम पर उसकी विधवा मां से विवाह करवा दिया। जब युवक ने इसका विरोध किया, तो उसे दुष्कर्म के झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी गई। अब युवक ने मेरठ के एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  गरज, चमक और कहर... उत्तराखंड में फिर बरसेगा आफ़त का पानी

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के तारापुरी गांव के निवासी अजीम नामक युवक ने एसएसपी को एक पत्र में लिखा है कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है और वह अपने बड़े भाई नदीम और भाभी शायदा के साथ अपने पैतृक घर में रहता है। अजीम के मुताबिक, 31 मार्च 2025 को ईद के दिन उसकी भाभी शायदा ने उसे शादी के लिए अपनी बड़ी विधवा बहन की बेटी मंतशा से मिलवाने के लिए फाजलपुर बुलाया। अजीम को जो लड़की दिखाई गई, उसकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही थी। अजीम ने उसे देखकर शादी के लिए हां कह दी। उसी दिन शाम को निकाह तय हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उसने खुद को खो दिया… तुम्हें बनाने के लिए!

लेकिन जब निकाह पढ़वाया जा रहा था, तो अजीम को यह पता चला कि उसकी शादी मंतशा से नहीं, बल्कि उसकी मां ताहिरा से हो रही है, जो उम्र में उससे करीब 25 साल बड़ी हैं। इस पर अजीम ने विरोध किया, लेकिन आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और उसे धमकी दी गई कि अगर उसने किसी से इस बारे में शिकायत की, तो उसे दुष्कर्म के आरोप में फंसा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  व्हाइट कोट नहीं, सफेद झूठ!... नकली दवा रैकेट का ‘हसबैंड-वाइफ मॉडल’ बेनकाब!

अजीम का कहना है कि इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान है और उसने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। उसने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी