उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में मामी ने मंगाए समोसे…फिर नहीं लौटी भांजी, पुलिस भी हैरान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक 21 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती अपनी मामी के घर आई हुई थी और बाजार से समोसे लेने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस से युवती की जल्द बरामदगी की मांग की है और किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में बवाल!...शिक्षिका ने छात्रों के बाल काटे, ड्रेस और कॉपियां भी फाड़ीं

जानकारी के अनुसार, 11 मई की शाम करीब 5:30 बजे रामपुर रोड निवासी एक महिला ने अपनी भांजी को पास की दुकान से समोसे लाने के लिए भेजा था। जब काफी देर तक युवती घर नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की गई, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड सिग्नल!... अगले तीन दिन परीक्षा की घड़ी, रहें सतर्क

महिला ने बताया कि उनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ था और घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था, जिसके कारण वे तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सकीं। बाद में उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में युवती मानसिक रूप से परेशान बताई गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और युवती की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा...श्रमिकों के लिए शुरू हुई ये नई योजनाएं

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में