अजब- गजब उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर हिल दर्पण

जयमाला में तकरार…बरात लेकर पुलिस चौकी पहुंचा दूल्हा! जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शादी के दौरान अचानक हंगामा हो गया, जिससे सभी हैरान रह गए। घटना के बाद आधी रात जयमाला छोड़कर बारात सीधे पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस मामले में मध्यस्थता करने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के प्रीत विहार के रहने वाले राहुल अपनी बरात लेकर बुधवार शाम छह बजे भूतबंगला की एक युवती के घर पहुंचे। दूल्हा-दुल्हन की खुशियों भरी बरात का स्वागत गेट पर किया गया, बाराती नाचते-गाते स्टेज की ओर बढ़े और रिबन काटने के बाद बरात दुल्हन के घर में पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...इन अफसरों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें लिस्ट

जयमाला के दौरान दुल्हन के बगल में एक युवक बैठ गया और उससे बातचीत करने लगा। दूल्हे को यह नागवार गुजरा और उसने विरोध किया। इसके बाद युवक के साथियों ने दूल्हा पक्ष पर हमला कर दिया। हंगामा बढ़ते ही गुस्साए दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन...बकायेदारों पर नकेल, बड़े बिल्डरों की संपत्ति कुर्क

झगड़े में दुल्हन के पिता को सदमा आया, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्हा शेरवानी पहनकर खुद रम्पुरा चौकी पहुंचे, उसके बाद पूरी बरात और दुल्हन पक्ष भी वहां पहुंच गया। दूल्हा पक्ष का आरोप था कि झगड़े में तीन लोगों के सिर फूट गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस में बगावत!... फेरबदल बना फसाद, पार्षदों का इस्तीफे का ऐलान

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और उन्हें समझौता करने की सलाह दी। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष चौकी में ही डटे हुए थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में