उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं राजनीति

उत्तराखंड कांग्रेस में बगावत!… फेरबदल बना फसाद, पार्षदों का इस्तीफे का ऐलान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड कांग्रेस में हाल ही में हुए संगठनात्मक फेरबदल के बाद एक बार फिर आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। पार्टी हाईकमान द्वारा नए जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा के बाद उधम सिंह नगर में असंतोष का माहौल है।

कांग्रेस नेतृत्व ने उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर हिमांशु गाबा को सौंप दी है, जबकि रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष पद से सीपी शर्मा को हटाकर महिला कार्यकर्ता ममता रानी को नई जिम्मेदारी दी गई है। हाईकमान के इस फैसले से जहां एक पक्ष जश्न मना रहा है, वहीं दूसरा खेमा नाराज होकर खुलकर विरोध में उतर आया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जुटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता...राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर बड़ा मंथन

रुद्रपुर नगर निगम के कई कांग्रेस पार्षदों ने सिटी क्लब में प्रेस वार्ता कर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। पार्षदों का कहना है कि पार्टी की पहले ही चुनावी स्थिति कमजोर है, ऐसे में पुराने जिलाध्यक्ष को दोबारा जिम्मेदारी देना और तेजतर्रार कार्यकर्ताओं की अनदेखी करना कांग्रेस को और कमजोर करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

पार्षदों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हाईकमान ने स्थानीय नेताओं की राय को दरकिनार कर निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब वे कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे और पार्टी के लिए कोई कार्य नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस स्कूल में हड़कंप!... छात्राओं के शिक्षक पर गंभीर आरोप, परिजन पहुंचे तो बंद हुए गेट

इस फेरबदल के बाद रुद्रपुर में कांग्रेस दो गुटों में बंटी नजर आ रही है, जिससे आगामी चुनावों से पहले पार्टी के अंदर एकता की चुनौती और बढ़ गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में