उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं बागेश्वर हिल दर्पण

उत्तराखंड में एक और हादसा…खाई में गिरी बारातियों से भरी गाड़ी, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया।

जानकारी के अनुसार, लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर शामा भनार के पास बारात लेकर जा रही एक बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। यह वाहन कीमू गांव से धरमघर जा रहा था। मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा, जिससे गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके।

हादसे में घायल लोगों में प्रताप राम (78), भूपेंद्र सिंह (35), बलवंत सिंह (35), डम्पी (40), कुंदन सिंह (31), शोबन राम (56), वीर सिंह (65), चंदर राम (60), कुशी राम (60), खेम सिंह (22) और डिगर सिंह (40) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार हो सकते थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में