उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून हिल दर्पण

वसंत पंचमी पर ऐलान… इस दिन खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई है। केंद्रीय धार्मिक पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा ऋषिकेश के लिए रवाना हुए और शुक्रवार को पुजारी गाडू घड़ा नरेंद्रनगर राज दरबार पहुंचे। परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार कपाटोद्घाटन की तिथि तय की गई है। इस साल कपाट 23 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

पिछले वर्ष 2025 में कपाट 4 मई को खोले गए थे और नवंबर में बंद किए गए थे। इस साल 2026 में भक्त 23 अप्रैल से भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर सकेंगे। बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी नारायण की पूजा होती है। मंदिर में स्थित 3.3 फीट की शालिग्राम मूर्ति को आदि शंकराचार्य ने सातवीं शताब्दी में नारद कुंड से लाकर स्थापित किया था। यह मूर्ति भगवान विष्णु के आठ स्वयं प्रकट क्षेत्रों में से एक मानी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

बदरीनाथ धाम चमोली जिले में स्थित है। यहां के मुख्य पुजारी, जिन्हें रावल कहा जाता है, केरल के नम्बूदरी संप्रदाय से आते हैं।

वहीं आज वसंत पंचमी के दिन, भगवान रुद्रनाथ जी के शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर में ब्राह्मणों ने पंचांग गणना के आधार पर कपाट खोलने की तिथि घोषित की। रुद्रनाथ जी के कपाट इस वर्ष 18 मई को खुलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मंच पर नहीं पहुंचे राहुल गांधी...लेकिन फोन से चला दिया सियासी तीर

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में सबसे पहले यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खोले जाते हैं। इसके बाद केदारनाथ और अंत में बदरीनाथ के कपाट खोले जाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इन चार धामों में पूजा-अर्चना केवल ग्रीष्मकाल के छह महीनों के लिए होती है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में