उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

मुश्किलों में टूटा सहारा…आँचल दुग्ध संघ बना उम्मीद की किरण

खबर शेयर करें -

नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और दुग्ध समितियों से जुड़े कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 20 जरूरतमंद लाभार्थियों को कुल 2 लाख 98 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। संघ के प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

यह आर्थिक सहयोग उन लोगों को दिया गया, जो आकस्मिक घटनाओं, गंभीर बीमारी या पशुधन की क्षति जैसी विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। गौशाला में भीषण अग्निकांड में 10 पशुओं की मौत, गुलदार के हमलों और अन्य कारणों से पशुधन हानि झेलने वाले पशुपालकों को राहत राशि दी गई। वहीं, गंभीर बीमारी से पीड़ित सात दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

संघ की ओर से लाभार्थियों को 25 हजार, 21 हजार, 15 हजार, 12 हजार और 10 हजार रुपये तक के चेक वितरित किए गए। सहायता पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आया। कई परिवारों ने कहा कि कठिन समय में मिली यह मदद उनके लिए बड़ा सहारा साबित हुई है। उन्होंने इस सहयोग के लिए संघ और अध्यक्ष मुकेश बोरा का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आँचल दुग्ध संघ अपने से जुड़े प्रत्येक दुग्ध उत्पादक, पशुपालक और कर्मचारी के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा, बीमारी या नुकसान की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाना संघ की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी संघ जरूरतमंदों के साथ इसी तरह खड़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी प्रबंधक उमेश पठानी, पी एंड आई सुभाष बाबू, प्रभारी एफओ शांति कोरंगा, प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा, प्रभारी अभियंत्रण राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक, पशुपालक, दुग्ध समिति के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में