उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में अराजकता…तोड़े ताले और घर में लगा दी आग! अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आधी रात जमकर अराजकता देखने को मिली, अराजक तत्वों ने न सिर्फ घर का ताला तोड़ा, बल्कि आग भी लगा दी, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना ने इलाके में डर और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

यह घटना रुद्रप्रयाग जिले के तोलब–मयकोटी क्षेत्र में शनिवार रात सामने आई। जानकारी के अनुसार, मकान स्वामी आशीष कुमोला अपने गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि घर के भीतर रखा फर्नीचर, घरेलू सामान, राशन और सोने–चांदी के आभूषण पूरी तरह जलकर राख हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में बवाल!...शिक्षिका ने छात्रों के बाल काटे, ड्रेस और कॉपियां भी फाड़ीं

स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर को भारी नुकसान पहुंच चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक...दलबदल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बढ़ी राजनीतिक हलचल

घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। मकान स्वामी और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ताला तोड़कर घर में घुसकर आग लगाना बेहद गंभीर मामला है और इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

पुलिस को सूचना मिलते ही मामला दर्ज किया गया है और फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर कानून के तहत सजा दी जाए।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में