उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

जश्न के बीच चली गोली… शादी वाले घर में मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक मेहंदी समारोह उस समय दहशत में बदल गया, जब एक युवक की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। हादसे में एक महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हथियार जब्त कर लिया है और उसके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरूग्राम की है। गढ़वाली कॉलोनी निवासी कमल कुमार यादव के घर शादी से पहले मेहंदी का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में उनके परिचित लक्ष्मण सिंह नेगी सहित कई लोग नाच-गा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मण नेगी ने अपनी कमर में लाइसेंसी पिस्टल लगा रखी थी।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

नाचते समय अचानक पिस्टल से फायर हो गया और गोली कमल कुमार यादव की साली नीलिमा के पैर में जा लगी। परिजन उन्हें तुरंत कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी बैंक की सियासत गरमाई... BJP ने घोषित किए उम्मीदवार

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मण नेगी को हिरासत में ले लिया और पिस्टल जब्त कर ली। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

गोली चलने की आवाज से समारोह में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहां छोटे बच्चे भी मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि पिस्टल नीचे की ओर थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल!...स्कूल में लटके रहे ताले; शिक्षिका सस्पेंड

प्रारंभिक जांच में मामला लापरवाही का प्रतीत हो रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिस्टल पहले से लोड थी और नाचते समय झटका लगने से ट्रिगर दब गया, जिससे गोली चल गई।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में