उत्तराखण्ड कुमाऊं बागेश्वर मौसम शिक्षा हिल दर्पण

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट!…इस जिले में 6 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून ने 6 अगस्त के लिए कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर मौसम का 'डबल अटैक'!...भारी बारिश का खतरा, सीएम ने मशीनरी को किया हाई अलर्ट

प्रभारी जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल के आदेश पर जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

प्रशासन के अनुसार, जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला की इज्जत पर वार, विधायक की छवि पर हमला!!... कई राज्यों में छिपता रहा, फिर ऐसे चढ़ा हत्थे

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन तय!...324 मकानों पर बुलडोजर से पहले अंतिम अल्टीमेटम

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी का पालन करें।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में