उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौसम

भारी बारिश का अलर्ट… इस जिले में 7 अगस्त को स्कूलों में अवकाश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर गंभीर होता नजर आ रहा है। गुरुवार, 7 अगस्त को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 6 से 7 अगस्त के बीच उत्तरकाशी जनपद सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास को नई सौगात... विधायक निधि से बने ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि इस अवधि में कई इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, तेज वर्षा, भूस्खलन और संभावित बादल फटने की घटनाएं हो सकती हैं। इसके चलते नदी-नालों के जल स्तर में अचानक वृद्धि, सड़क मार्गों व पैदल रास्तों के प्रभावित होने, तथा स्थानीय आपदाओं की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का बड़ा तोहफा!... 9.91 लाख खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की पेंशन

संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 22(H) के अंतर्गत उत्तरकाशी ज़िला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया है। इसके तहत जनपद में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 7 अगस्त 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन, कई बैठकें और 2027 का लक्ष्य!... हल्द्वानी में होगा भाजपा का बड़ा संगठनात्मक मंथन

प्रशासन का कहना है कि यह कदम छात्रों एवं शिक्षण स्टाफ की सुरक्षा के दृष्टिकोण से उठाया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि से बचा जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में