उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून हिल दर्पण

तीर्थयात्रियों के लिए अलर्ट…बदरीनाथ धाम में बढ़ी सख्ती, लागू हुए ये नियम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और इस बीच बदरीनाथ धाम में नए नियम लागू किए जा रहे हैं। अब धार्मिक कार्यक्रम और भंडारे आयोजित करने के लिए नगर पंचायत की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। भागवत कथा, भंडारा या अन्य विशेष कार्यक्रम बिना अनुमति आयोजित करने पर 50 हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा। अनुमति ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से ली जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  अब नैनीताल में नहीं आएगा 'नो सिग्नल'!... दूरसंचार कंपनियों को प्रशासन का अल्टीमेटम

इसके अलावा बदरीनाथ क्षेत्र में मांस लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, झुग्गी-झोपड़ी या अस्थायी आवास बनाने के लिए भी नगर पंचायत की पूर्व अनुमति जरूरी होगी। नगर पंचायत ने इस व्यवस्था को लागू करने के लिए तीन उपविधियां बनाई हैं, जिन्हें सुझाव और आपत्तियों के बाद गजट नोटिफिकेशन के लिए रुड़की भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET विवाद पर क्या निकलेगा कोई रास्ता... अब सरकार के पाले में गेंद, क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा?

तीर्थयात्रियों की सुविधा और धाम की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अनुमति के साथ यूजर चार्ज की भी व्यवस्था की गई है। तीर्थ क्षेत्र की उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि गजट नोटिफिकेशन के बाद ये उपविधियां लागू कर दी जाएंगी।

नगर पंचायत बदरीनाथ के ईओ सुनील पुरोहित ने बताया कि पिछले वर्षों में कुछ लोग मांस के साथ पकड़े गए थे, इसलिए अब पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा झोपड़ी बनाने से पहले स्वच्छता और शौचालय निर्माण का पालन करना भी अनिवार्य होगा। ये नए नियम धाम की सुरक्षा, स्वच्छता और तीर्थयात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में