उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल… आगजनी से लेकर बुलडोजर कार्रवाई तक हालात बेकाबू

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा नेता की हत्या के बाद इलाके में तनाव और बवाल की स्थिति बन गई। देर रात तक माहौल गरम रहा और सुबह होते ही बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर गांव में इकट्ठा हो गए। इस दौरान भीड़ में कुछ लोगों ने कथित तौर पर आरोपी के घर में आगजनी कर दी, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से घर को ध्वस्त करने की कार्रवाई की।

घटना के देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला इलाके की है, जहां खेतों की सिंचाई के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। शनिवार (13 जून) को हुई झड़प के दौरान भाजपा नेता विनोद की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल... इन इलाकों में कल बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण रातभर थाने में डटे रहे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। रविवार सुबह स्थिति और बिगड़ गई, जब प्रदर्शन के दौरान आगजनी और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। हालात को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली-आंधी और बारिश का अलर्ट...उत्तराखंड में मौसम मचाएगा हड़कंप

पुलिस के अनुसार, इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार मौके पर मौजूद हैं और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता के दिलों में अमर हैं इंदिरा हृदयेश... पुण्यतिथि पर उमड़ा प्यार और सम्मान

इसी बीच प्रशासन ने कुछ आरोपियों के घरों पर अतिक्रमण से जुड़ी कार्रवाई के तहत उनकी बाउंड्री वॉल हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अब स्थिति नियंत्रण में है और शांति बहाल कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य की शांति और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में