उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

हाईकोर्ट आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन… ट्रैफिक सुधार को लेकर बनी अहम रणनीति

खबर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में शहर में यातायात के नियमन एवं नियंत्रण हेतु गठित समिति की बैठक मंगलवार को मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में एलडीए सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में नैनीताल नगर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

बैठक में व्यापार मंडल तल्लीताल एवं मल्लीताल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन मल्लीताल एवं तल्लीताल, अधिवक्तागण सहित जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, परिवहन विभाग तथा नगर पालिका के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा नैनीताल में यातायात के बेहतर नियमन और नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद कई सुझावों पर समिति द्वारा सहमति भी व्यक्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी, एडीएम सौरभ असवाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, आरटीओ गुरदेव सिंह, अरविंद पांडेय, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

इसके अलावा व्यापार एवं अन्य संगठनों की ओर से दिग्विजय सिंह बिष्ट, वेद शाह, पुनीत टंडन, मारुति नंदन शाह, किशन सिंह नेगी, प्रवीण बिष्ट, दीपक मटियाली, रमेश जोशी, रईस खान, त्रिभुवन फर्त्याल तथा अधिवक्ता हेमंत सिंह एवं केतन जोशी आदि भी बैठक में मौजूद रहे।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में