उत्तर प्रदेश क्राइम राष्ट्रीय हिल दर्पण

बच्चे की मौत के बाद तकरार!…..माँ ने पति को बताया हत्यारा, पति बोला पत्नी के अवैध सम्बन्ध

खबर शेयर करें -

आश्चर्यचकित कर देने वाली घटना में नवजात की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसके बाद पति और पत्नी में विवाद हो गया। मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है।

यहां अकबरपुर गढ़ी गांव की गुढा कालोनी में 22 दिन के नवजात शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि उसके पति ने बच्चे को अपनी संतान मानने से इंकार किया, जिसके कारण उसने हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

वहीं, पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि उसने अन्य लोगों से अनैतिक संबंध रखे हैं और उसने ही बच्चे की हत्या की। सूचना मिलने पर पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दंपती के पास पहले से एक दो साल का पुत्र भी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक बच्चे का पिता झगड़ालू किस्म का है, और कुछ दिन पहले भी गांव में उसके खिलाफ झगड़े की शिकायत दर्ज हुई थी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी