उत्तराखण्ड कुमाऊं चंपावत जन मुद्दे हिल दर्पण

‘लखपति दीदी’ के बाद अब ‘करोड़पति दीदी’!… CM धामी का बड़ा लक्ष्य, 5 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सशक्त बहना उत्सव’ कार्यक्रम में प्रदेश की मातृशक्ति को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 से प्रदेश के 95 विकासखंडों में चार हजार से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से 12 करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई है। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए रेलवे स्टेशनों, रोडवेज बस अड्डों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी स्टॉल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। देहरादून में प्रदेश के सभी 13 जिलों के उत्पादों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख!... कई जिलों में झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में अब तक तीन लाख नौ हजार से अधिक बेटियां ‘लखपति’ बन चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य इन्हें ‘लखपति दीदी’ से ‘करोड़पति दीदी’ बनाना है। उन्होंने बताया कि राज्य में 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे पांच लाख से ज्यादा परिवार जुड़े हैं। करीब आठ हजार ग्राम संगठन भी महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशे के खिलाफ शिकायत, फिर FIR... हल्द्वानी में कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ की महिलाएं सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत से स्थानीय उत्पाद तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों को व्यापक बाजार मिलने से महिलाओं को उनकी मेहनत का उचित आर्थिक लाभ मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब केवल परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गांव से लेकर देश के विकास तक हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘उत्तराखंड का दशक’ के लक्ष्य को हासिल करने में प्रदेश की मातृशक्ति की अहम भूमिका होगी। जब तक उत्तराखंड की प्रत्येक महिला सशक्त नहीं होगी, सरकार के प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, मुकेश कलखुड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, शंकर पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में