उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून प्रमोशन हिल दर्पण

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल…इस वरिष्ठ आईएएस अफसर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर सामने आई है। शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी को मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव के पद पर नियुक्त किया है। बुधवार को इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत से कन्याकुमारी तक एक मंच पर जुटे खिलाड़ी... धामी ने बताया खेलों का असली महत्व

अब तक सूचना महानिदेशक के पद पर कार्यरत रहे बंशीधर तिवारी जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपर सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनकी यह नियुक्ति शासन-प्रशासन की कार्यशैली को और अधिक दक्ष और प्रभावी बनाए जाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान... हल्द्वानी नगर निगम ने खोले बिक्री के रास्ते

बंशीधर तिवारी राज्य के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों में शुमार किए जाते हैं। सूचना विभाग में उनके कार्यकाल के दौरान जनसंपर्क तंत्र को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में कई प्रभावी पहल की गईं। उनके नेतृत्व में विभाग ने संचार माध्यमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच संवाद को बेहतर करने का कार्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  दूध बेचने वाले पशुपालकों के चेहरे खिले!... बोनस वितरण में इन समितियों ने मारी बाजी

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में