उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में गैस स्कैम!…बनभूलपुरा में प्रशासन की रेड, रंगेहाथ तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बनभूलपुरा क्षेत्र में पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...तबादला नीति में बड़ा बदलाव

जानकारी के अनुसार, शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान घरेलू गैस की कालाबाजारी की शिकायत सामने आई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बैरियर तोड़ भागे, पुलिस पर की फायरिंग और फिर… मुठभेड़ में दोनों अपराधी ढेर

निर्देशों के बाद रविवार को जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर सात में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो दुकानों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’…अफसरों को अल्टीमेटम, अब सीधे गिरेगी गाज

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत शिवम, शादाब और मुसैब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। छापेमारी के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय जोशी, पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, जगमोहन नेगी, ललित मेर, सुबोध त्रिपाठी और गौरव जोशी भी टीम में शामिल रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में