उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

त्योहारों से पहले सख्ती!… हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त हो चला है। त्योहारी सीजन के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने फुटपाथ पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी टीम का गठन किया गया है, जो शहर में नियमित रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले की महिला की हत्या, फिर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

आज सहायक नगर आयुक्त की अगुवाई में टीम ने नैनीताल रोड पर फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने लगातार सार्वजनिक स्थानों पर अनाउंसमेंट करते हुए नागरिकों को वाहन सही ढंग से पार्क करने के निर्देश दिए और अतिक्रमण हटवाए। इस कार्रवाई का उद्देश्य न केवल पार्किंग व्यवस्था में सुधार करना है, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करना भी है।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

नगर निगम प्रशासन ने बताया कि त्योहारों के दौरान बढ़े जनसैलाब को ध्यान में रखते हुए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और साफ-सफाई बनी रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में