उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे डवलपमेंट हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण…अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त – चला बुल्डोजर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में सड़क चौड़ीकरण का काम फिर से गति पकड़ गया है। प्रशासन इसे जल्द पूरा करने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में जुटा हुआ है। बुधवार को गौला पुल से नरीमन चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में लगे अतिक्रमण को हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान और एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीनों का उपयोग कर कई जगहों पर अतिक्रमण ध्वस्त किया। हालांकि कुछ हिस्सों में अभी भी अतिक्रमण बाकी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को चेतावनी दी है कि वे कल तक अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा जेसीबी से कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

स्थानीय लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया है कि वे एक दिन के भीतर अपना अतिक्रमण हटा देंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि गौला पुल से नरीमन चौराहे तक अधिकांश सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ हिस्सों में अतिक्रमण के कारण काम रुक गया था। बुधवार की कार्रवाई के बाद अब सड़क चौड़ीकरण का काम बिना रुकावट के पूरा किया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में