उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में तपेगा मौसम…हीट वेव अलर्ट पर हाई अलर्ट मोड में प्रशासन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई मैदानी क्षेत्रों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने सभी संबंधित विभागों को हीट वेव से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, जौलीग्रांट और डोईवाला समेत आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। साथ ही तापमान में अगले कुछ दिनों में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में ORS, IV Fluids और जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

नगर निकायों को सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर पेयजल, वाटर टैंकर और छायादार स्थलों की व्यवस्था करने को कहा गया है। वहीं बिजली और पेयजल विभाग को निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्माण स्थलों और बाहरी कार्यस्थलों पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए कार्य समय में बदलाव करने के साथ पेयजल और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। शिक्षा विभाग को भी मौसम के अनुसार स्कूलों के समय में बदलाव या अवकाश पर निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हीट वेव से बचाव संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में