उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में निर्वाचन विभाग का एक्शन मोड… धीमी रफ्तार पर अफसरों को कड़ी फटकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने राज्य अतिथि गृह हल्द्वानी में शनिवार को जनपद नैनीताल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल भी मौजूद रहे।

समीक्षा के दौरान विधानसभा क्षेत्रों कालाढूंगी, भीमताल, हल्द्वानी और नैनीताल में गणना फॉर्म के डिजिटलाइजेशन कार्य की धीमी प्रगति पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन सुबह और शाम बूथवार समीक्षा कर कार्य में तेजी लाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  IMD का अलर्ट, प्रशासन सतर्क!...उत्तराखंड के इन जिलों में गुरुवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य समय पर पूरा किया जाना आवश्यक है। जिन बूथों पर प्रगति कम है, वहां विशेष फोकस करने, डाटा एंट्री ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाने तथा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मोबाइल टीमों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए।

डॉ. जोगदण्डे ने यह भी कहा कि ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए और शैडो एरिया यानी नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल व आईटी टीमों की मदद से कार्य को आगे बढ़ाया जाए, ताकि बीएलओ को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में ममता हुई शर्मसार!.. नाले में मिला नवजात, मुंह में ठूंसा था रबर, जानें पूरा मामला

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य समयबद्ध प्रक्रिया है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि डिजिटलाइजेशन कार्य को तेज करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, बंद घरों पर तीन बार जाकर बूथ लेवल एजेंट के साथ दस्तावेजीकरण किया जाए तथा कनेक्टिविटी की समस्या वाले क्षेत्रों में फॉर्म को केंद्र पर लाकर डिजिटाइज किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट!...इस जिले में 6 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को बीएलओ ऐप के नए मॉड्यूल्स का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच.डी. पाण्डे सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में