उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर हादसा…बस से भिड़ी बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें ओवरटेक करने के दौरान बाइक असंतुलित हो गई और बस में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, लालकुआं के रावत नगर निवासी पुष्कर सिंह कार्की (35), पुत्र दीवान सिंह कार्की, बाइक से रामनगर से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कालाढूंगी क्षेत्र के कमोला स्थित गुरुणी नाले के पास उन्होंने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे बस के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुष्कर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा एक्शन...शिक्षकों से मारपीट पर दरोगा सस्पेंड

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत राजनीति में हलचल...ये जिला पंचायत सदस्य बर्खास्त

जांच अधिकारी एसआई तनवीर आलम के अनुसार, पुष्कर सिंह कार्की रामनगर के पास मार्चुला क्षेत्र में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे और सुबह अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिससे पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में