उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

गंगा के बहाव में बहा युवक……पुलिस और एसडीआरएफ का सर्च अभियान

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। यहां एक युवक के गंगा नदी में बहने की खबर है। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला के पास गंगा में नहाने गया युवक तेज बहाव में बहे युवक की तलाश में पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में रेलवे की सौगात... उत्तराखंड से चलेंगी 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि चार युवक की दोपहर करीब 2:00 बजे ऋषिकेश बद्रीनाथ मार्ग पर व्यासी के समीप गंगा नहाने गए थे। गंगा में नहाते समय एक युवक आदित्य कुमार (23 वर्ष) पुत्र अजय कुमार निवासी सनवर्षा, थाना सनवर्षा जिला सीतामढ़ी, बिहार गंगा में कुछ आगे बढ़ा तो तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  शुक्रवार को छुट्टी या रविवार को?...उत्तराखंड सरकार ने साफ कर दिया नियम!

कुछ दूर तक बहने के बाद वह लहरों में ओझल हो गया। उसके तीन अन्य साथियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि चारों युवक चोपता घूमने गए थे, वहां से लौटते समय हुए यहां नहाने के लिए रुके थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में