उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

गंगा में उतरा और फिर नहीं लौटा… पर्यटक के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित शिवपुरी क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्रतिबंधित यूसुफ बीच पर नहाने के दौरान दिल्ली से घूमने आए एक युवक के गंगा नदी में डूब जाने की सूचना है। घटना के बाद एसडीआरएफ और आपदा राहत दल ने मौके पर पहुंचकर व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर जिला कंट्रोल रूम टिहरी से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि शिवपुरी के यूसुफ बीच के पास एक युवक गंगा में बह गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली-आंधी और बारिश का अलर्ट...उत्तराखंड में मौसम मचाएगा हड़कंप

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि डूबने वाला युवक राहुल चौहान (25) पुत्र सुभाष चौहान, निवासी गदरपुर बॉर्डर, दिल्ली है। राहुल अपने छह दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। सभी युवक गंगा किनारे स्थित प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में हिन्दू युवती के साथ था युवक!... लोगों ने पकड़ कर लगाई धुनाई- जानें पूरा मामला

बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान राहुल ने गहरे पानी में तैरने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह संतुलन खो बैठा और गंगा की लहरों में समा गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम ने संभावित डूब क्षेत्र को चिन्हित कर गहन खोज अभियान शुरू कर दिया। विशेषज्ञ गोताखोर नदी के विभिन्न हिस्सों में युवक की तलाश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी था। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में