उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

भीषण अग्निकांड…हार्डवेयर दुकानों में धधकी आग, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मंगलवार को एक बड़ा अग्निकांड सामने आया। देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में मंडी चौक पर स्थित दो हार्डवेयर दुकानों में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

बताया जा रहा है कि ये दोनों दुकानें नितिन धीमान की हैं, जो एक-दूसरे से सटी हुई थीं। मंगलवार सुबह वह दुकान खोलकर बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे। इसी दौरान दुकान के अंदर से धुआं उठना शुरू हो गया। जब वह वापस लौटे, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और कुछ ही देर में उसने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

आग लगने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विकासनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही डाकपत्थर से दो और सेलाकुई से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना में दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि, समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने के कारण आसपास की अन्य दुकानें सुरक्षित बच गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में