उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका…जनप्रतिनिधियों समेत दर्जनों नेता भाजपा में शामिल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में जोड़-तोड़ और संगठन विस्तार की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सोमवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 38 से अधिक लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर चौबट्टाखाल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ता, बूथ पदाधिकारी, पूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्कर्म के आरोपों से गरमाया हल्द्वानी का सियासी माहौल... कांग्रेस ने राज्यपाल तक पहुंचाई आवाज

पार्टी में शामिल होने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य रितिक नेगी और कुलदीप सजवाण प्रमुख रूप से शामिल हैं। रितिक नेगी युवा कांग्रेस बीरोंखाल के महामंत्री हैं, जबकि कुलदीप सजवाण युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इनके अलावा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेदीखाल के छात्रसंघ अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस सचिव शुभम रावत, कांग्रेस बूथ अध्यक्ष प्रदीप कुमार तथा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आशीष कुमार और यतीष कुमार ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम... ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; अब कैसा रहेगा मौसम?

द्वारीखाल, सतपुली, बीरोंखाल, एकेश्वर और पोखड़ा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी भाजपा का दामन थामा। भाजपा ने इस सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  मां पूर्णागिरि के दरबार में पहुंचे सीएम धामी... 2.54 करोड़ के भव्य मंदिर में कराई प्राण प्रतिष्ठा

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, छात्रसंघ पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों का पार्टी में शामिल होना संगठन के विस्तार का संकेत है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में