उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में अतिक्रमण!… जल्द चलेगा बड़ा अभियान, ये है प्लान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में जल्द ही सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को हल्द्वानी नगर निगम में पुलिस, प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त टीम गठित करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

निर्णय लिया गया कि सड़कों के फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण और निजी भूमि से बाहर बनाए गए रैंप के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिला स्तरीय शिकायत एप्लिकेशन में अतिक्रमण से संबंधित शिकायत दर्ज कराने का विकल्प भी जोड़ा जाएगा, ताकि आम लोग सीधे शिकायत कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

शहर में विशेष रूप से नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड पर चौड़ीकरण के बाद व्यवस्थित फुटपाथ बनाए जाएंगे। अस्पतालों के बाहर लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए संबंधित संस्थानों को दो गार्ड तैनात करने के लिए पुलिस नोटिस जारी करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

फुटपाथों पर लगे फड़ और ठेलों को निर्धारित वेंडिंग जोन में स्थानांतरित किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, सहायक अभियंता नवल नौटियाल और सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में