हल्द्वानी: राष्ट्रीय राजमार्ग 87 (काठगोदाम–नैनीताल) चौड़ीकरण परियोजना के भूमि अधिग्रहण मूल्यांकन और अंश निर्धारण कार्य का सत्यापन और निरीक्षण रविवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परियोजना के तहत भूमि अंश निर्धारण का सर्वे कार्य वर्तमान में चल रहा है। इसके बाद भूमि का प्रतिकर निर्धारण कर उचित वितरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही शीघ्र और प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग प्रमोद सुयाल, तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट, राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक, वन विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा कंसलटेंसी कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


