उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में तैयार हुए 28 ‘जंगल के रखवाले’… 12 महिला अफसरों की भी वन सेवा में एंट्री

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा से गुरुवार को देश को राज्य वन सेवा के 28 नए अधिकारी मिले। अकादमी में चल रहे 38वें राज्य वन सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम (2024-2026 बैच) का प्रशिक्षण पूरा हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के सभागार में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कुत्तों का खौफ!... बच्चों पर भी हमला, यहां 4 दिन स्कूल बंद

इस बैच में देश के चार राज्यों के अधिकारी शामिल हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के चार, कर्नाटक के 17, मध्य प्रदेश के छह और उत्तर प्रदेश का एक अधिकारी शामिल है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 28 अधिकारियों में 12 महिला अधिकारी भी हैं।

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण, नई दिल्ली के अध्यक्ष एवं भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी वीरेन्द्र आर. तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य अतिथियों ने भी समारोह में शिरकत की। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को वन सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों और जिम्मेदारियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी अधिकारी अपने-अपने राज्यों में वन विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षों सेवा के बाद फिर परीक्षा क्यों?... एलटी शिक्षकों के टीईटी मुद्दे पर विधायक ने सरकार को घेरा

समारोह के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके सफल प्रशिक्षण पर शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही वन, पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण में अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने की अपेक्षा जताई गई। देहरादून में आयोजित दीक्षांत समारोह के साथ ही 38वें राज्य वन सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक रूप से समापन हो गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में