क्राइम राष्ट्रीय

नाच-गाने का झांसा, जबरन वेश्यावृत्ति!…होटल से 15 लड़कियां रेस्क्यू, तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पर्यटन स्थलों पर अवैध गतिविधियों के बढ़ते मामलों के बीच बिहार के नालंदा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. राज्य पुलिस ने शहर के एक नामी होटल में छापेमारी कर इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया, जिसमें तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 15 युवतियों को मुक्त कराया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

मुक्त कराई गई युवतियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें नाच-गाने के काम का झांसा देकर बुलाया गया था. आरोप है कि नाममात्र के पैसे देकर उनसे जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद की गई अधिकांश युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं.

डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर धुर्वा मोड़ के पास स्थित होटल रेसिडेंसी में छापेमारी की गई. इस दौरान होटल से 15 महिलाओं और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने होटल संचालक सहित इस अवैध गतिविधि में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी गौरव कुमार, हिसुआ थाना क्षेत्र के सोनसा गांव निवासी सुमन कुमार और इस्लामपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी मनोरंजन कुमार के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

इस कार्रवाई में सर्किल इंस्पेक्टर लालमुनी दुबे, थानाध्यक्ष रमण कुमार, नेहा कुमारी, रामनाथ चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी