उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

15 दिन की दहशत पर लगा ब्रेक… पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के भीमताल और जौलीकोट क्षेत्र में गुलदार की दहशत के बीच वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। मोरा गांव में लगाए गए पिंजरे में मंगलवार सुबह एक गुलदार कैद हो गया। पिछले 15 दिनों में गुलदार के हमलों में दो लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई थी। खासकर भदयूनी गांव में छह दिन पहले कमल सिंह बिष्ट की मौत के बाद वन विभाग पर गुलदार को पकड़ने का दबाव बढ़ गया था।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

जानकारी के अनुसार, मोरा गांव के पास लगाए गए पिंजरे में देर रात गुलदार फंस गया। इससे पहले सूर्याजाला और जौलीकोट क्षेत्र में भी दो महिलाओं पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग ने मोरा, भदयूनी और आसपास के इलाकों में कई पिंजरे लगाए थे और गश्त भी तेज कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

हालांकि वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि पकड़ा गया गुलदार ही आदमखोर था या नहीं। वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत के अनुसार, विशेषज्ञ टीम द्वारा गुलदार के व्यवहार और अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

फिलहाल वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को शाम के समय अकेले जंगल या सुनसान क्षेत्रों में न जाने और बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की सलाह दी गई है। विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है और अन्य संभावित गुलदारों को पकड़ने के प्रयास भी जारी हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में