उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कार्रवाई कुमाऊं हिल दर्पण

30 सीटों की बस में 103 यात्री!…न परमिट, न टैक्स रसीद—फिर भी सड़कों पर दौड़ती रही

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां लेकर दौड़ रही निजी बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार देर रात रुद्रपुर के लालपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक ऐसी बस पकड़ी गई, जिसमें निर्धारित क्षमता से तीन गुना से अधिक यात्रियों को बैठाकर ले जाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, बस बहराइच से पंजाब जा रही थी। बस में सिर्फ 30 स्लीपर सीटों की अनुमति थी, जबकि 103 यात्री सवार थे। जांच के दौरान अधिकारियों को बस का वैध परमिट भी नहीं मिला। टैक्स से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ऊंचे पुल पर दर्दनाक हादसा... स्कूल बस ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत

मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने बस का 1.34 लाख रुपये का चालान किया और वाहन को सीज कर रुद्रपुर बस स्टेशन में खड़ा करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पहले दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो और धमकी… हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से वसूले 5 लाख

इससे पहले सोमवार रात भी परिवहन विभाग की टीम ने लालपुर में एक ओवरलोड बस पकड़ी थी। यह बस लखीमपुर खीरी से लुधियाना जा रही थी। लगातार दो रातों में ओवरलोड बसों के खिलाफ हुई कार्रवाई से निजी बसों के संचालन और उनकी निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

रात के समय ओवरलोड बसों के संचालन की शिकायतें मिलने के बाद परिवहन विभाग और रोडवेज निगम की टीमों ने निगरानी बढ़ा दी है। मंगलवार रात करीब एक बजे परिवहन कर अधिकारी जितेंद्र सिंगवान और एआरएम मधुसूदन मिश्रा के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंगूठी झपटी और हुआ फरार!...60 साल के शातिर का रिकॉर्ड देख पुलिस भी हैरान

अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की जान जोखिम में डालकर क्षमता से अधिक सवारियां ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में