उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्थानान्तरण हिल दर्पण

अफसरशाही में बड़ा फेरबदल…इन IAS अफसरों के बदले दायित्व

खबर शेयर करें -

शासन ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए गुरुवार को चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में गति और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, महानिदेशक पर्यटन राजेश कुमार द्वितीय को राज्य मानवाधिकार आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं राज्य सूचना आयोग में तैनात डॉ. वेदपति मिश्रा को उत्तर प्रदेश का नया महानिदेशक पर्यटन बनाया गया है। इसके साथ ही प्रतीक्षारत चल रहे प्रशांत कुमार को राज्य सूचना आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

इसके अलावा शासन ने प्रांजल यादव से सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिए हैं। हालांकि वह सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के पद पर यथावत बने रहेंगे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड देहरादून प्रमोशन शिक्षा स्थानान्तरण

*शिक्षा विभाग के इन अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात, कईयों के ट्रांसफर*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। विभाग में अधिकारियों को बंपर प्रमोशन मिले हैं। इसके अलावा कईयों के तबादले