उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

‘मेरी बात नहीं मानोगी?’…युवक ने महिला मित्र पर झोंका फायर, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली महिला के सीने को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मामला ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार,  रुद्रपुर निवासी 24 वर्षीय युवती का विवाह करीब पांच वर्ष पहले नानकमत्ता निवासी युवक से हुआ था। पारिवारिक विवाद के कारण दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी दौरान युवती की पहचान रुद्रपुर के एक अन्य युवक से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। बताया जा रहा है कि कुछ समय से उनके संबंधों में भी तनाव चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रिश्ते हुए शर्मसार!...पिता ने 10 साल की बेटी से की हैवानियत, पत्नी को भी पीटा

जानकारी के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद युवती करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके लौट आई थी। शुक्रवार शाम वह अपनी छोटी बहन के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। घर से कुछ दूरी पहले बाइक सवार युवक ने उन्हें रोक लिया और बातचीत करने का प्रयास किया। बहन के अनुसार, युवती द्वारा बात करने से इनकार करने पर युवक ने गुस्से में तमंचे से फायर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शौक नवाबी, कमाई चोरी की!... उड़ाईं 11 बाइक, जंगल में बना रखा था सीक्रेट ठिकाना

गोली युवती के सीने को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल महिला को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार गोली शरीर के भीतर नहीं घुसी है और महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट!... अगले कई दिन जमकर बरसेंगे बादल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सितारगंज कोतवाल सुन्दरम शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी संबंधों और विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में