उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी

हल्द्वानी में बारिश से आफत….उफान पर नाले, इन इलाकों में बहे वाहन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण सभी नाले उफान पर हैं, जिससे क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

देवखड़ी नाले में अचानक तेज बहाव के कारण एक स्विफ्ट कार नाले में फंस गई और बहने लगी। कार में एक छोटी बच्ची और उसके माता-पिता सवार थे। इस गंभीर स्थिति को देखकर देवखड़ी नाले के पास स्थित दुकान के एक व्यक्ति और एक महिला ने बहादुरी का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027...सामने आया बड़ा अपडेट, जानें पूरा प्लान

महिला ने तुरंत कार में से बच्ची को अपनी गोद में लेकर सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि अन्य लोग भी किसी तरह से बाहर निकलने में सफल रहे। यदि थोड़ी देर और होती, तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पुलिस महकमे में बंपर तबादले

इसके अलावा, प्रेमपुर लोश्ज्ञानी क्षेत्र में भारी बारिश ने इतना कहर बरपाया कि एक स्कूटी और टुकटुक भी बह गए। बारिश के कारण आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में घबराहट फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल!...स्कूल में लटके रहे ताले; शिक्षिका सस्पेंड

प्रशासन और पुलिस लगातार जनता से अपील कर रहे हैं कि जब नदी और नाले उफान पर हों, तो उन्हें पार करने की कोशिश न करें। इसके बावजूद, कुछ लोग लापरवाही से नदी-नाले पार करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बढ़ जाती है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में