उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

अजब प्रेम की गजब कहानी……..महिला बैंक अफसर ने नंदोई से लड़ाया इश्क, पति को धोखा देकर जीजा संग फुर्र

खबर शेयर करें -

प्यार के किस्से तो बहुत सुन होंगे पर लखनऊ में जो घटना आई उसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां एक महिला बैंक अफसर नंदोई के प्यार में इस कदर पागल हुई कि वह पति को धोखा देकर जीजा संग विदेश भाग गई।

लखनऊ में केनरा बैंक में तैनात रही महिला सर्किल ऑफिसर ने पति के जीजा संग घर छोड़ दिया। यूएसए जाने के लिए महिला ने शादी होने की बात छिपा कर पासपोर्ट तैयार कराया। जिसके बाद वह जीजा के साथ चली गई। युवक के साथ उसकी बहन का घर भी टूट गया। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में पत्नी और जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मातम में बदला चुनावी जश्न... क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की दर्दनाक मौत

गोमतीनगर निवासी युवक की शादी वर्ष 2017 में आगरा निवासी युवती से हुई थी। जो केनरा बैंक में सर्किल ऑफिसर थी। कुछ वक्त बाद महिला का तबादला गुरुग्राम हो गया। जहां वह पति के साथ रहने लगी। इस दौरान आरोपी महिला का व्यवहार बदल गया। पति के साथ सास-ससुर को वह बेवजह परेशान करने लगी।

पारिवारिक कलह की पड़ताल करने पर युवक को पत्नी के अनैतिक संबंध जीजा से होने का पता चला। जिस पर पीड़ित ने एतराज जताया। यह बात महिला बैंक कर्मी को पसंद नहीं आई। वह पति को छोड़ कर किराए के मकान में रहने लगी। इस बीच युवक की बहन को पति ने छोड़ दिया। जिसका मुकदमा भी न्यायालय में चल रहा है। वर्ष 2019 में युवक की पत्नी और जीजा लापता हो गए। खोजबीन करने पर जानकारी मिली की दोनों लोग कैलीफोर्निया में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं पुलिस की बड़ी कामयाबी... 645 नशीले इंजेक्शन बरामद, ड्रग तस्करों को झटका

विवाहित होने की बात छिपा बनवाया पासपोर्ट
आरोपी महिला ने देश छोड़ने की मंशा के तहत पासपोर्ट बनवाया। जिसमें महिला ने शादी होने की बात छिपा ली। वर्ष 2019 में वह बी-टू वीजा लेकर गई। करीब डेढ़ साल तक रहने के बाद वापस आई। जिसके बाद एच-फोर वीजा पर वापस यूएसएस चली गई। यह जानकारी युवक को काफी वक्त बाद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट!... 8 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ा

पीड़ित के मुताबिक पत्नी के साथ जीजा भी घर छोड़ कर जा चुके हैं। जिसकी वजह से युवक और उसकी बहन का परिवार टूट गया। दोनों लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी