उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड मौसम… ‌तपिश छुड़ा रही पसीना, जानें क्या हैं आसार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के कारण तापमान में तीन से चार डिग्री तक का इजाफा हुआ है। मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 27 और 28 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि मौसम शुष्क ही रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं की शर्मनाक करतूत...देह व्यापार में धकेल दी युवती, गिरफ्तार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, मार्च के अंतिम दिनों में चटक धूप के कारण तापमान में वृद्धि होगी, जिससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं। खासकर दिन के समय गर्मी से लोग परेशान हो सकते हैं। बढ़ती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है, और लोग दिन के समय बाहर निकलने में कतराने लगे हैं। जरूरी कामों से बाहर निकलने वाले लोग ही सड़कों पर नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मनमाने एक्शन पर सुप्रीम फैसला... जिस घर पर चला बुलडोजर वो फिर बनेगा

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस था।

यह भी पढ़ें 👉  नौकरी का झांसा... फर्जी आई कार्ड से लाखों की ठगी, यहां हत्थे चढ़ी शातिर

वहीं, केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से लिनचोली तक बड़े हिमखंडों को काटकर रास्ता तैयार किया जा रहा है। यहां मजदूरों के लिए हिमखंड एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं। 2 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए भक्त इस बार बर्फ से ढकी संकरी घाटी से होकर धाम तक पहुंचेंगे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में