उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

शादी की खुशियां बनीं हादसा…पटाखों की चिंगारी से धूं-धूं कर जली कारें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़ी कारों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह घटना देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र के  जीवनगढ़ में हुई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान बारात में फोड़े गए पटाखों की चिंगारी से यह आग लगी। चिंगारी पास में खड़ी कारों पर गिरी, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई वाहन इसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

धूं-धूं कर जली कारें, मचा हड़कंप

आग लगते ही वहां खड़ी कारें धूं-धूं कर जलने लगीं। कुछ ही मिनटों में आग ने तेज रूप ले लिया और काला धुआं दूर तक फैल गया। मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा नुकसान टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

डाकपत्थर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण पटाखों की चिंगारी सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो कारें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं, लेकिन किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में