उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का फिर यू-टर्न!… बारिश से लेकर बर्फबारी तक अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में 1 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए अलग-अलग स्तर के अलर्ट जारी किए हैं। वहीं, 4,000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 25 से 28 सितंबर के बीच बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। यानी शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट...26 सितम्बर को इन जिलों में स्कूल बंद

27 सितंबर को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। 28 सितंबर को भी प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का रेड अलर्ट!... इस जिले में शनिवार को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

29 सितंबर को पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, मैदानी और अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

30 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल!... 22 अफसरों के तबादले, कई दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर की शुरुआत भी बारिश के साथ हो सकती है। 1 अक्टूबर को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 25, 26, 27 और 28 सितंबर को 4,000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में