उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का कहर…बदरीनाथ हाईवे ठप, केदारनाथ यात्रा पर भी ब्रेक, प्रशासन अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सड़क यातायात बाधित हो गया है।

चमोली जिले में पीपलकोटी के पास भनेरपानी क्षेत्र में लगातार पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र यात्रियों को सेमलडाला मैदान में रोक दिया गया है, जबकि एनएचआईडीसीएल की मशीनें मलबा हटाने में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ में हंगामा!... वायरल वीडियो ने खोला पुलिस की सख्ती का राज, बड़ा एक्शन

रुद्रप्रयाग और आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश जारी है, जिसके कारण केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। प्रशासन ने सभी यात्रियों को सुरक्षित होल्डिंग क्षेत्रों में रोकने के निर्देश दिए हैं और किसी भी परिस्थिति में आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक वारदात... पति ने डंडे से पीटकर पत्नी की कर दी हत्या

जिलाधिकारी के आदेश पर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन टीमें तैनात हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भोजन, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

इसी बीच केदारघाटी क्षेत्र में खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग भी करानी पड़ी। फाटा से बदरीनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान खराब मौसम में फंस गया, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ऊखीमठ के खेल मैदान में सुरक्षित लैंडिंग कराई। करीब 40 मिनट बाद मौसम में सुधार की प्रतीक्षा के बाद हेलीकॉप्टर ने वापसी उड़ान भरी, लेकिन हालात सामान्य न होने पर उसे फाटा वापस लौटना पड़ा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम और मार्ग की स्थिति की पूरी जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में