उत्तर प्रदेश जन मुद्दे

रिश्तों की मर्यादा टूटी… सास के सामने गिड़गिड़ाता दिखा दामाद, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

रिश्तों में छोटी-छोटी बातों से शुरू हुआ विवाद कई बार गंभीर रूप ले लेता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सामने आया है, जहां पति-पत्नी का पारिवारिक विवाद सड़क तक पहुंच गया। महिला थाने में काउंसिलिंग के बाद बाहर निकले पति ने पत्नी को मनाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो वह सास के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने लगा। यह दृश्य पुलिस लाइन गेट के पास देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को सास से अलग किया। व्यक्ति का कहना है कि वह अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता है, लेकिन सास-ससुर की दखलंदाजी के कारण विवाद बढ़ रहा है। वहीं पत्नी ने पति पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

मथुरा निवासी यह व्यक्ति बेलदारी का काम करता है। उसकी शादी करीब नौ साल पहले गोंडा क्षेत्र के एक गांव की महिला से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा दिव्यांग है। कुछ दिन पहले पत्नी ससुराल छोड़कर मायके आ गई थी और उसने महिला थाने में पति के खिलाफ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात!...इस ट्रेन को मिली हरी झंडी, आसान होगा सफर

इसी शिकायत के आधार पर बुधवार को दोनों को महिला थाने में मध्यस्थता के लिए बुलाया गया था। थाने में बातचीत के दौरान दोनों पक्षों को समझाया गया और अगली तारीख दी गई। इसके बाद थाने से बाहर निकलते ही पति ने सास और पत्नी को मनाने की कोशिश की और भावुक होकर सास के पैर पकड़ लिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

इस संबंध में महिला थाना प्रभारी निशा चौधरी ने बताया कि महिला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर मीडियेशन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो थाने के बाहर का है और मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय
उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून स्वास्थ्य

*कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुए उत्तराखंड के इतने अस्पताल, मिलेंगे 203.5 लाख*

खबर शेयर करें -देहरादून। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के