उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

गंगा किनारे शराब पर बवाल!…पुलिस से उलझी महिला, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक पर्यटक और पुलिस के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे शराब पीने को लेकर शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया।

वायरल वीडियो में हरियाणा की एक महिला पुलिसकर्मियों से बहस करती दिखाई दे रही है। आरोप है कि पुलिस ने उसे गंगा किनारे शराब पीने से रोका, जिस पर महिला ने आपत्ति जताई। बहस के दौरान उसने कहा कि स्थानीय लोगों की आजीविका काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर है और पर्यटकों को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन... विरोध के बीच गरजा बुलडोजर, मौके पर भारी फोर्स

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने नियमों और धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए बताया कि गंगा नदी के किनारे कई स्थानों पर शराब पीना सख्त रूप से प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से बेहद पवित्र माना जाता है और यहां इस तरह की गतिविधियां स्वीकार्य नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  11 दिन से ड्यूटी से गायब था PWD कर्मचारी... कमरे से दुर्गंध आई तो खुला मौत का राज

कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब आसपास लोग इकट्ठा होने लगे और बहस बढ़ गई। हालांकि, स्थिति तब नियंत्रण में आई जब महिला के पति ने हस्तक्षेप किया और उसे वहां से दूर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  न फौज में भर्ती, न कोई रैंक...फिर भी खुद को बताया मेजर, AI ने खोली फर्जी फौजी की पोल

प्रशासन के अनुसार, ऋषिकेश के कई धार्मिक क्षेत्रों में शराब और मांसाहारी भोजन पर पूरी तरह से रोक है। इस नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस नियमित रूप से घाटों और नदी किनारों पर निगरानी करती है, ताकि शहर की आध्यात्मिक पहचान और गंगा की पवित्रता बनी रहे।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में