उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम बागेश्वर सोशल हिल दर्पण

“24 घंटे… वरना थाने में आत्मदाह!” नवविवाहिता के VIDEO ने उत्तराखंड में मचा दी सनसनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक नवविवाहिता ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर लगातार उसे बदनाम किया जा रहा है। महिला ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह थाने में आत्मदाह करेगी। साथ ही उसने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस और क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट!... अगले कई दिन जमकर बरसेंगे बादल

वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला को बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो में महिला का आरोप है कि जगदीश गोस्वामी नाम का व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लगातार उसके खिलाफ वीडियो जारी कर उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। महिला का कहना है कि आरोपी सार्वजनिक रूप से दावा कर रहा है कि उसने क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया से तीन करोड़ रुपये और एक वाहन लिया है तथा उसके पास इसके सबूत भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में प्रधान पति की दबंगई!... स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, फिर लाठी-डंडों से किया हमला

महिला ने कहा कि यदि आरोपी के पास वास्तव में कोई साक्ष्य हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए। साथ ही उसने विधायक सुरेश गढ़िया से भी इस पूरे मामले पर सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की, ताकि सच्चाई लोगों के सामने आ सके। वीडियो के वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही वायरल वीडियो की पुष्टि की गई है। मामले की जांच और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में