उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर मौत सुसाइड हिल दर्पण

उत्तराखंड… महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

यह घटना के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सामने आई। पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने पति व बच्चों के साथ रुद्रपुर की तपस्या विहार कॉलोनी में रह रही थी। परिवार में पति, 14 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट!... अगले कई दिन जमकर बरसेंगे बादल

बताया गया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे महिला का पति दोनों बच्चों को लेकर बाजार गया था। कुछ समय बाद जब वह बच्चों के साथ घर लौटा तो देखा कि मकान के सभी कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। पत्नी को कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब वह कमरे के अंदर पहुंचा तो पत्नी का शव फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  शौक नवाबी, कमाई चोरी की!... उड़ाईं 11 बाइक, जंगल में बना रखा था सीक्रेट ठिकाना

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों की मदद से महिला को फंदे से नीचे उतारकर तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता पुनरीक्षण बना कमाई का जरिया?... विधायक ने खोली पोल, प्रशासन से मांगी तुरंत कार्रवाई

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में