उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड………..इस इलाके में लागू होगा नाईट कर्फ्यू, जानें वजह

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के श्रीनगर में अब नाइट कर्फ्यू लगेगा। यह निर्णय तेंदुए के बढ़ते हमले व बसावट के आस-पास बढ़ती चहलकदमी को देखते हुए लिया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। तेंदुए से संभावित खतरे से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने वन विभाग, नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।

गत दिनों से श्रीनगर क्षेत्रातंर्गत डांग, उफल्डा, श्रीकोट क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति व हाल ही में हुए हमलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने डीएफओ व उपजिलाधिकारी श्रीनगर को निर्देश दिये कि तेंदुए के हमले से प्रभावित इलाके सहित तेंदुए की अक्कसर उपस्थिति वालें स्थानों को चयनित करते हुए आवश्यतानुसार नाईट कर्फ्यू लगाना सुनिश्चित करें। स्पष्ट किया कि नाईट कर्फ्यू से चारधाम यात्रा प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 26 मदरसों को मिली मान्यता... CM धामी ने किया बड़ा ऐलान

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि तेंदुए के हमले से प्रभावित क्षेत्र, असुरक्षित बसावट के आस-पास तेंदुए की गतिविधि के पैर्टन को ट्रैक करते हुए याथाशीघ्र पकड़ने की कार्यवाही में तेजी लाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने श्रीनगर में वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि तेंदुए जल्दी पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरों की संख्या को बढ़ाने के साथ-साथ उसके चहलकदमी पर निगरानी बढ़ाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता... छह जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम; JCB-मैनपावर तैनात

आमजनमानस की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी श्रीनगर को निर्देश दिये कि नगर निगम स्तर पर लेपर्ड मॉनिटरिंग सेल तथा संवेदनशील स्थानों पर रात्रि गश्त हेतु वन विभाग को दस अतिरिक्त पीआरडी कार्मिक व गश्ती वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्रातंर्गत ऐसे स्थलों का चयन करने के निर्देश दिये हैं जहां पर स्ट्रीट डॉग्स व गोवंशीय पशु एकत्रित होते हों।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज बदला रहेगा मौसम... नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

बैठक में वर्चुअल माध्यम से डीएफओ स्वप्निल अनिरूद्व, नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला उपस्थित थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में