उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड मौसम… दो दिन रहें सतर्क, जारी हुआ अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, लेकिन इससे पहले तीन दिनों तक बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 25 और 26 फरवरी को फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 25 फरवरी को राज्य के पांच जिलों में बारिश होगी। इनमें तीन जिले गढ़वाल मंडल के और दो कुमाऊं मंडल के हैं। इसके बाद, बुधवार 26 फरवरी को भी इन पांच जिलों में बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले पत्नी पर हमला...अब पति को उतारा मौत के घाट—गांव में दहशत की चीखें!

मौसम विभाग के मुताबिक, गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बारिश होगी। वहीं, कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भी बारिश का अनुमान है। 25 और 26 फरवरी को इन पांच जिलों के 3200 मीटर और उससे ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  142 नए असिस्टेंट प्रोफेसर... मेडिकल कॉलेजों में ताज़ा ऊर्जा! सीएम धामी का ऐतिहासिक कदम

राज्य के प्रमुख शहरों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। देहरादून का अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 12°C है। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 12°C दर्ज किया गया है। रुद्रपुर में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 11°C है, जबकि हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 12°C है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में