उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड… बदल गया मौसम, इन इलाकों में बर्फबारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है, जिससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आ गई है। हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण निचले क्षेत्रों में भी बारिश हो रही है, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

केदारनाथ धाम में इस सीजन की दूसरी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है और यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। सीमेंट से होने वाले कार्य फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह से मौसम खराब रहा और हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही, जिससे ठंड में वृद्धि हुई है। केदारनाथ धाम में अब तक चार इंच तक बर्फ जम चुकी है। यहां कार्य कर रहे दो सौ मजदूर अब परेशान हैं और अगर बर्फबारी लगातार जारी रही, तो काम बंद हो सकता है, जिससे मजदूरों को वापस लौटना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ‌तपिश में बढ़ी ठिठुरन!...कांग्रेस विधायकों ने ओढ़ा कंबल, सरकार पर बोला हमला

वहीं नीति घाटी में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। रात का तापमान माइनस में चला जाता है, जिससे यहां बहने वाले अधिकांश झरने, नदियां और गदेरे जमने लगे हैं। टिंबरसैंण गुफा पूरी तरह से बर्फ से ढक गई है और इसके मुख्य द्वार पर भी भारी बर्फ जम चुकी है। आस-पास के इलाकों में भी बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कत्ल...यूपी में ठिकाने लगाया शव! वजह जान रह जाएंगे हैरान

पिछले दिनों हल्की बर्फबारी से पर्यटन क्षेत्र में उम्मीदों की एक नई किरण जगी थी, लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया और जिन स्थानों पर बर्फ पड़ी थी, वे अब पिघल चुके हैं। अब पर्यटक नीती घाटी का रुख कर रहे हैं, जहां बर्फ तो नहीं है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट और माइनस में तापमान जाने के कारण यहां बहने वाले झरने और नदियां जमने लगी हैं। चमोली जनपद में ठंड बढ़ने से शीत लहर का प्रभाव भी बढ़ने लगा है। सूखी ठंड के कारण चमोली के नीति घाटी में झरने और पानी जमने लगे हैं। निचले इलाकों में शीत लहर तेजी से बढ़ रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... शिक्षकों के तबादलों को लेकर आई बड़ी अपडेट
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में