उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड…..वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में हादसा हुआ है। उत्तरकाशी जिले के त्यूणी में अनियंत्रित बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार देर रात शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास हुआ। मृतकों की शिनाख्त ग्राम ऐठान निवासी जयेंद्र सिंह (48) व हुकम सिंह (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सेब बगीचे से रात को घर लौट रहे थे, तभी दोनों हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई... जेसीबी से तोड़े अवैध कब्जे, मचा हड़कंप

राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं हादसे के बाद ऐठान गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  अभिभावक ध्यान दें!... बच्चों के दाखिले के लिए बदले नियम, जानिए क्या है नया अपडेट
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में